राशिफल 07 सितंबर 2017 जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

Rashifal
आज का राशिफल :-दोस्तों आज सूर्य सिंह राशि में यथावत रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, इन दोनों को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका दोनों का साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा? तो आइए जानते हैं,आज के राशिफल के बारे में…
मेष राशि:-मेष राशि वाले जातकों को आज के दिन किए गए व्यवसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी कार्यक्रम में जाने का बिचार बन सकता हैं।
वृष राशि:- वृष राशि वाले जातको के उत्साह में आज वृद्धिदेखने को मिलेगी।आप समय के साथ चलने का प्रयास करें।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले जातकों की आज मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।आप किसी अंजान व्यक्ति की बातों में न आएं।नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कर्क राशि:-कर्क राशि वाले जातकोके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अगर कोई नया व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरूआत आप कर सकते हैं।
सिंह राशि:-सिंह राशि वाले जातक के लिए आज का दिन खास है। अगर आज आप कोई निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको किए गए इस निवेश से भविष्य में लाभ जरूर होगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज यात्रा का योग बन रहा है। आज आप किसी व्यासवायिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह  यात्रा उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगी और काम के साथ-साथ मनोरंजन भी होगा।
तुला राशि:-तुला राशि वाले जातको कोआज अपने खर्चों पर नियंत्रणरखना होगा, आज आपका चतुराई से काम लेने पर पैसा बचेगा।
वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि वाले जातक यदि व्यवसायिक मसले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज उसके हल होने की संभावना अधिक है और ऑफिस में भी स्पोर्ट मिलने की संभाबना अधिक है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक सावधान रहें। आज किसी को उधार देने से बचें। आपका उधार दिया हुआ पैसा फंसेगा। क्योंकि परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं।
मकर राशि:-
मकर राशि वाले जातक आज के दिन कोई नई व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं। आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि:-कुंभ राशि वाले जातक आज फल की चिंता बिना किए पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें। आपको सफलता मिलने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।
मीन राशि:-मीन राशि वाले जातक आज अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। ऐसा गणेश जी कहते हैं। मीन राशि वाले जातक दूसरों की बातों में आने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लें।
TAG