किडनी की बीमारी के 10 संकेत, इन्हें इग्नोर न करें

Kidney, Chronic Kidney Disease,  Kidney Disease Symptoms, Kidney Disease Treatment
दोस्तों हमारे शरीर में मौजूद किडनियों का मुख्य काम शरीर के टॉक्सिन्स (हानिकारक तत्वों) को छानकर बाहर निकालना होता है । आजकल गलत खान-पान या फिर दवाओं के असर से किडनी जल्दी खराब हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि किडनी की बीमारी का पता शुरु में नहीं चल पाता। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता हैं । नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संजय गुप्ता जी के अनुसार ऐसे 10 लक्षण हैं। जिनके नजर आने पर हमें तुरंत किडनी स्पेशियलिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

1. बार बार यूरिन आना : जब भी किडनी खराब होती है तो बार-बार यूरिन आता है, रात में ये समस्या और ज्यादा हो जाती है
यूरिन करने में समस्या होना : यदि आपको यूरिन करने में काफी तकलीफ होती है। या फिर जलन हो। तो समझना कि किडनी की समस्या होने वाली है।

3. यूरिन में खून या झाग आना: कभी-कभी यूरिन में खून या झाग आना भी किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी  स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।

4. सूजन : किडनी खराब होने की दशा में शरीर में जमा पानी और नमक निकल नहीं पाता है जिससे शरीर में सूजन आ जाती है। इस अवस्था को एडिमा (OEDEMA) कहतेहैं।

5. एनिमिया और कमजोरी : जब किडनी खराब होने वाली होती है तो  ब्लड में ऑक्सीजन की सप्लाई पूर्ण रूप से नहीं हो पाती है। जिस के कारण एनीमिया और कमजोरी की शिकायत भी हो सकती है।

6. स्किन डिजीज : अक्सर किडनी की खराबी से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिसके कारन स्किन प्रॉब्लम हो सकती है.

7. मुंह की बदबू : किडनी की खराबी से खून में यूरिया का लेवल बढ़ जाता है जिस के कारन मुंह से बदबू आने लगती है।

8. ब्लड प्रेशर बढ़ना : किडनी की खराबी होने पर ब्लड में पानी और नमक की मात्र बढ़ जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

9. उल्टी का अहसास होना : किडनी की खराबी होने पर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते है। जिससे हमेशा सिर घूमना और उल्टी आने का अहसास बना रहता है।

10. जोड़ों में दर्द होना : दोस्तों यह किडनी की बिमारी का आम लक्षण होता है। इसमें ऊपर से नीचे तक पूरे शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। 

TAG