सोमवती अमावस्या: 18 दिसंबर 2017 को करें ये 5 उपाय, दूर होगी गरीबी

सोमवती अमावस्या

दोस्तों आज के दिन सोमवार को अमावस्या की रात होगी। इस रात को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जा जाता है। हमारे शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि, माघ और पौष के महीने में नदी या सरोवर में प्रात: स्नान कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने मात्र से अमोघ फल प्राप्त होता है। सोमबार को अमावस्या पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

सोमवार को शिवजी भगवान का दिन भी माना जाता है। सोमवती अमावस्या पूर्णरूप से शिवजी भगवान को समर्पित होती है। सोमवती अमावस्या को गंगा नदी में स्नानकरना बहुत ही शुभ माना गया है।

इस दिन घरों से दरिद्रता भगाने का अपना एक अलग ही महत्व होता है। आइये जानते है कि वे 5 उपाय कौन से हैं जिससे घरों से दरिद्रता को भगाया जा सकता है।

1- तुलसी की परिक्रमा: हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या को स्नान ध्यान करने के बाद तुलसी की 108 बार परिक्रमा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

2- सोमवार को करें व्रत
:सोमवती अमावस्या के दिन किया गया व्रत बहुत ही फलदाई और सुख प्रदान करने वाला होता है।

3- सूर्य नारायण को अर्घ्य देना :- सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से घर की गरीबी दूर होटी है।

4- भगवान शिव का जलाभिषेक:- सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करके उनकी पूजा अर्चना करने से मात्र से ही मनवांछित फल प्राप्त होते हैं।

5- घर में उपलों की आग में गुड़ व घी का धूप करने से हमें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।
TAG