What is Aloe Vera | एलोवेरा क्या है

aloe vera benefits in hindi

What is Aloe Vera ( एलोवेरा क्या है ):-

एलोवेरा 5,000 वर्ष पुरानी एक रामबाण औषधि है। इसका वनस्पति नाम धृतकुमारी ,ग्वारपाठा है। यह हमारे शरीर के लिए अत्यन्त उपयोगी होने के कारण इसे संजीवनी पौधा भी कहा जाता है। इसकी लगभग 250 उपजातियां पाई जाती हैं जिनमें से कुछ गिनी चुनी ही औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है। उन कुछ प्रजाततियों में से एक है जो सबसे ज्यादा प्रभावशाली है वह है बार्बाडेन्सीस मीलर। हमारे शरीर को 21अमीनोएसिड़ की जरूरत होती है जिनमेंसे 18 अमीनोएसिड केवल एलोवेरा से ही प्राप्त हो जाते है।
इसे भी पढ़ें :-एलोवेरा जूस पीने के फायदे

एलोवेरा जैल में कुछ ऐसे औषधीय तत्व पाए जाते हैं जो खुद से हमारे शरीर में नहीं बनते हैं बल्कि एलोवेरा से ही प्राप्त होते हैं जैसे– कुछ अनिवार्य खनिज, 8 अनिवार्य अमीनोएसिड,जो शरीर में खुद से नहीं बनते न ही शरीर में जमा होते हैं। इस कारण इन तत्वों को निरंतर शरीर को जरूरत रहती है जिन्हे एलोवेरा जैल से आसानी से पूरा किया जा सकता है।

एलोवेरा में सेपोनिन नामक तत्व होता है जो शरीर की अंदरूनी सफाई का काम करता है तथा शरीर को रोगाणु रहित रखने का गुण रखता है। एलोवेरा दुनिया का सबसें बढिया एंटिबाइटिक ,एंटी,सेप्टिक पौधा है। 

एलोवेरा का विशेष गुण यह है कि यह शरीर के कोमल तत्वों को हानि नहीं पहुंचने देता है। यदि हानि होती भी है तो उस नुकसान की भरपाई करने में मदद भी करता है। जिन तत्वों से बुढापा जल्दी आता है एलोवेरा ऐसे तत्वों को नष्ट करता है। एलोवेरा हमारे शरीर की छोटी बड़ी नस,ना़डियों की सफाई करता है उनमें नवीन शक्ति तथा स्फूर्ति भरता है। एलोवेरा जैल हर उम्र के लोग इस्तेमाल कर सकते है। यह शरीर में जाकर जो भी सिस्टम खराब है वहां काम करता है। इसका कोई साइड़ इफेक्ट भी नहीं होता है। इसीलिए इसे संजीवनी बूटी भी कहते हैं।
TAG