दोस्तों वैसे तो पूरे साल में 12 बार संक्रांति होती है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना ही संक्रांति कहलाता है। लेकिन मकर संक्रांति इन 12 संक्रांतियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है। जिसे देश भर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस वर्ष यह मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के समय में सूर्य उत्तरायण होता है। इस समय किए गए दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है क्योंकि इनका पूण्य कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यही वो समय है जब सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने आते हैं। दोस्तों शुक्र का उदय होने से इस काल को शुभ कार्यों की शुरुआत का समय भी माना जाता है। यही वजह है कि मकर संक्रांति के दिन जहां कई काम करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं तो कई काम करने से हमे असुभ फल भी प्राप्त होते हैं इसीलिए कुछ कामों को बिल्कुल ना करने को कहा जाता है। दोस्तों आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको यही बताने जा रहे हैं कि वो कौन से ऐसे 10 काम हैं जो मकर संक्रांति के दिन हमें भूलकर भी नहीं करने चाहिए....
1-नहाने से पहले बिल्कुल ना करें ये काम- दोस्तों कुछ लोगों की आदत होती है की वह बिना नहाए चाय आदि पीकर बिस्किट खा लेते हैं। अगर आप उन लोगों में से एक हैं तो कम से कम मकर संक्रांति के दिन तो बिल्कुल भी ऐसा ना करें। मकर संक्रांति के दिन की मान्यता है कि गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए। अब अगर आप किसी नदी में नहीं नहा सकते तो कम से कम घर में तो मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले नहाने का ही काम करें।
2-महिलाओं को नहाते वक्त ये काम नहीं करना चाहिए- मकर संक्रांति के दिन की मान्यता है कि महिलाओं को इस दिन नहाना नहीं चाहिए। यही नहीं मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को दांत ब्रश करने की भी मनाही है।
3-ना खाएं ये चीजें- मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि नहीं खाना चाहिए।
4-नशे के सेवन से बचें- मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे के सेवन से बचना चाहिए। इस दिन आप भूलकर भी शराब, सिगरेट, गुटका आदि किसी भी तरह के नशे का सेवन ना करें। मकर संक्रांति के दिन आपको तिल, मूंग दाल की खिचड़ी व ऐसी चीजों का सेवन व दान करना चाहिए।
5-किसी को ना लौटाएं खाली हाथ- मकर संक्रांति के दिन कभी भी किसी भिखारी, साधु या बुजुर्ग को घर से खाली हाथ ना जाने दें। आपसे जो कुछ हो सके उसके अनुसार ही उसे देकर विदा करें क्योंकि मकर संक्रांति के दिन दान का बहुत महत्व होता है। दान में तिल का कोई भी सामान हो तो और भी अच्छा होगा।
6-वाणी पर रखें संयम- मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और दूसरों से मधुर बोल ही बोलने चाहिए। वैसे तो ये आपके हर दिन की प्रैक्टिस होनी चाहिए कि आपकी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचे लेकिन मकर संक्रांति के दिन तो इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
7-पेड़ों के साथ ना करें ये काम- मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आप कोई भी और दिन चुन सकते हैं।
8-शाम को ना करें ये काम- मकर संक्रांति के दिनअगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।
9-गाय-भैंस ना दूहें- अगर आप गाय भैंस पालते हैं तो मकर संक्रांति के दिन हो सके तो गाय-भैंस ना दुहें।
10-ना काटें फसल- संक्रांति को प्रकृति से जुड़ा त्योहार माना जाता है ऐसे में मकर संक्रांति के दिन अगर फसल काटने की योजना हो तो उसे टाल दें।

No comments
Post a Comment