काले व जले बर्तनों को चुटकी में चमकाएगा प्याज का ये घरेलू नुस्खा, इन तरीकों को भी करें ट्राई

utensils  burned utensils- रसोई के काले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए Get latest hindi news on utensils, burned utensils, stainless steel cookware

नमस्कार दोस्तों हर कोई यही चाहता है कि उसकी किचन में चमकते हुए बर्तन हो। काले, टेढ़ें और फूटे बर्तन भला किसी को भी रखना पसंद नहीं होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि बर्तन में तेज आंच पर खाना बनाने की वजह से वो काले पड़ जाते हैं, वहीं दूसरी ओर कई बार किसी और काम में व्यस्थ हो जाने पर बर्तन गैस पर जल जाते हैं। इन जले बर्तनों को फिर से चमकाना कोई आसान काम नहीं है और आज की डेट में न किसी के पास इतना टाइम है कि वह बैठकर इसमें खूब मेहनत करें। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, आज हम आपको इस लेख में कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बर्तनों को चमकाने की टिप्स बताएँगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुनी कर सकते हैं।
प्याज (Onion):-
रसोई के काले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए Get latest hindi news on utensils, burned utensils, stainless steel cookware

पाठकों जले हुए बर्तनों को नया जैसा चमकाने के लिए प्याज का एक छोट्टा टुकड़ा लें। अब इसको जले हुए बर्तन में थोडा पानी डालकर उबाल लें। ऐसा करने से जले हुए वर्तन फिर चमकने लगते हैं। 
बेकिंग सोडा(Baking Soda):-
रसोई के काले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए Get latest hindi news on utensils, burned utensils, stainless steel cookware

जले हुए बर्तनों को दोबारा चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको 1 चममच बेकिंग सोडे में 2 चम्मच नींबू का रस लें फिर उसमे 2 कप गर्म पानी मिलायें। फिर इस पानी से बर्तनों को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े। एेसा करने से आपके जले हुए सभी बर्तन एक दम साफ और नये जैसे चमक जाएंगे। 
नींबू का रस(Lemon Juice):-
रसोई के काले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए Get latest hindi news on utensils, burned utensils, stainless steel cookware

दोस्तों नींबू को इस्तेमाल करके भी आप आसानी से जले हुए बर्तनों को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कच्चा नींबू लें। अब इसे आप जले और सड़े बर्तनों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद उसी बर्तन में 3 कप गर्म पानी डालें। अब एक वर्तन वाला ब्रश लेकर उससे जले हुए बर्तन को अच्छे से साफ करें। कुछ ही मिनटों में आपके बर्तन फिर से नए जैसे चमक जाएंगे।
नमक (Salt):-
रसोई के काले बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में हो जाएंगे नए Get latest hindi news on utensils, burned utensils, stainless steel cookware

जले हुए बर्तनों को दोबारा चमकाने के लिए  उस बर्तन नें पानी और नमक को एक साथ लें। फिर इसको 4-5 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद ब्रश की मदद से बर्तन को रगड़ें, एेसा करने से आपके जले हुए सभी बर्तन एक दम साफ और नये जैसे चमक जाएंगे। 
दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बतायें। अगर यह जानकारी अछी लगे तो इसे लाइक व शेयर करना न भूलें धन्यबाद। 
TAG