नमस्कार दोस्तों उत्तरप्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस साल योगी सरकार सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के खाली पदों पर जल्द भर्ती करने जा रही है। दोस्तों इस बात की घोषणा यूपी के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने एक मेधावी सम्मान समारोह में की है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 12,000 सरकारी शिक्षकों को भर्ती होगी। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह भर्ती प्रक्रिया इस साल दिसंबर माह तक शुरू हो सकती है।
दोस्तो मेधावी सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के खाली पदों पर जल्द ही 12,000 शिक्षकों को भर्ती किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जल्द 12 हजार पद भरे जाएंगे। इसके लिए दिसम्बर तक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा गुरुवार को राजधानी के विश्वेश्वरय्या प्रेक्षागृह में आयोजित एक मेधावी सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
सभी सरकारी नौकरी की सूचना सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमे फॉलो करना न भूलें और इस पेज को बुकमार्क करें।

No comments
Post a Comment