वर्ष 2017 में इन भारतीय महिलाओं ने दुनिया में रोशन किया भारत का नाम

दोस्तों यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2017 महिलाओं के नाम रहा है। भारतीय महिलाओं ने सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी हिंदुस्तान का नामरोशन किया है। तो आइए हम आपको बताते हैं देश की उन शक्तिशाली महिलाओं के बिषय में, जिन्होंने साल 2017 में अपने देश का गौरव बढ़ाया।
  • मिताली राज - साल 2017 में इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप में भारत की टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली मिताली राज को बीबीसी ने साल 2017 की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

  • दीया मिर्जा - भारतीय अभिनेत्री, मॉडल तथा निर्माता दीया मिर्जा ने वर्ष 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था। पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यों में अभिनेत्रीदीया मिर्जा के रुझान और योगदान को देखते हुए भारत की ओर से यूसयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया।
  • कविता देवी - दोस्तों द ग्रेट खली से ट्रेनिंग लेने वाली हरियाणा की कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई के द्वारा प्रमोटेड माय यंग क्लासिक में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर है। हालांकि वह अपना यह पहला मैच हार गई थी। लेकिन हरियाणा की इस महिला रेसलर ने इंटरनेशनल दंगल में हिस्सा ले कर यह सन्देश दिया कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं होती। 


  • निर्मला सीतारमण - दोस्तों भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण भारत की पहली और फुल टाइम महिला रक्षा मंत्री बनी थी। साल 2006 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी। साथ ही साथ 8 सालों में ही शीर्ष नेताओं की लिस्ट में अपना नाम स्थापित करने में सफल रही।

  • मानुषी छिल्लर - 17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने भारत की ओर से विश्व सुंदरी 2017 के ताज पर कब्ज़ा किया। 20 साल की मानुषी हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली है। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दुनिया भर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया।

दोस्तों अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक करें, कमेंट करें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। आगे ऐसी ही लगातार खबरों के लिए हमें आज ही फॉलो करें। 
TAG