दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। आज वर्तमान टेस्ट टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य का जन्मदिन भी है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा की जो आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कई क्रिकेट खिलाड़ियों एंव प्रशंसकों ने उन्हें दिल से बधाई भी दी है।
दोस्तों आज हम क्रिकेट खिलाड़ी पुजारा के एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं जो कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है। टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक गेंदे खेलने का रिकॉर्ड केवल चेतेश्वर पुजारा के नाम है। उन्होंने यह अनोखा रिकॉर्ड पिछले साल रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने इस पारी में 525 गेंद खेलते हुए 202 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने 603/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पुजारा से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 270 रन की एतिहासिक पारी के लिए 495 गेंदे खेली थीं।




No comments
Post a Comment